फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल वर्कर यूनियन का कार्य बहिष्कार शुरू

Sat, 07 Nov 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीएसएनएल कैजुअल कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन ने श्रम कानून के अनुरूप श्रमिकों को भुगतान नहीं करने के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


श्रमिकों ने यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष नित्या नंद बहुगुणा के नेतृत्व में बीएसएनएल कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रबंधन एवं ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिस फर्म को कांट्रेक्टर को दिया है, वह कर्मियों को निर्धारित तिथि पर वेतन नहीं दे रहा है।

साथ ही श्रम कानून के अनुरूप ईपीएफ, इंश्योरेंश की सुविधा भी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कर्मी कई वर्षों से मानदेय में वृद्धि, ईपीएफ सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर महादेव उनियाल, दीपक बिजल्वाण, हरीश घिल्डियाल, धर्मपाल तोपवाल, रविंद्र सिंह, राजेंद्र लाल, राकेश थापा, विजय थापा, राजेंद्र नेगी, कुलदीप, उत्तम नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें