फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स के नाम रहा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी

Wed, 07 Jan 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार स्टेडियम में आयोजित शहीद विनोद सिंह भंडारी और शहीद प्रदीप सिंह भंडारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल में ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स हिंडोलाखाल ने शानदार प्रदर्शन करते विजेता बना। विजेता टीम को 71 हजार रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




लामरीधार क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के की पहल पर 26 दिसंबर से शहीदों की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को नकद धनराशि व ट्रॉफी भेंट करते हुए कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले वीर सपूतों की याद में इस तरह के आयोजन होने जरूरी है। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला एवी क्लब लामरीधार और ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स हिंडोलाखाल के बीच हुआ। एवी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 193 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स टीम ने 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर विजेता बना। मैन ऑफ द सीरीज नितेश बने। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आशुतोष चमोली,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज धीरज राणा चुने गए। इस मौके पर आयोजन समिति के संजय राणा,रवि नेगी,सुबोध,उदय,अनुजीत,मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष राणा,विजय हटवाल,सत्ये सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें