फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर नंदगांव के लोगों ने तोड़ा अनशन

Tue, 24 Nov 2015 12:49 PM IST
नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विस्थापन की मांग को लेकर चार दिनों से अनशन पर बैठे बांध प्रभावित नदंगांव के लोगों ने पुनर्वास निदेशक और अधीक्षण अभियंता के लिखित आश्वासन पर अनशन तोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने लिखित समझौते के अनुरूप एक माह के भीतर विस्थापन की कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नंदगांव के लोग आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के बैनर तले 16 नवंबर से कलक्ट्रेट में आंदोलनरत थे। 20 नवंबर से गांव के सोहन सिंह राणा, विक्रम सिंह, शैला देवी, रुसना देवी पुनर्वास निदेशालय में भूख हड़ताल पर बैठी र्हुइं थीं। बीती रात आठ बजे पुनर्वास निदेशक ज्योति नीरज खैरवाल, अधीक्षण अभियंता आरआर भट्ट और ईई डीके सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों को लिखित आश्वासन दिया कि सोमवार को शासन स्तर पर और 26 नवंबर को ऊर्जा मंत्रालय केंद्र सरकार की बैठक होनी है, जिसमें पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना है। भूमि और भवनों का न्यूनतम प्रतिकर बढ़ाने और निजी भूमि क्रय करने पर बैठक में सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस पर समिति के अध्यक्ष राणा ने अनशन तोड़ने की घोषणा की। जिसके बाद पुनर्वास निदेशक ने उन्हें जूस पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें