दो माह पूर्व शासन से 1़ 90 लाख की मिली थी स्वीकृति
नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चवालखेत-भोनाबागी करीब तीन किमी सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बीते मई माह में शासन से सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 90 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी।
जिला मुख्यालय से सटे बुडोगी गांव के चवालखेत (डांडा तोक) के लिए वर्ष 2019 में लोनिवि चंबा ने सड़क निर्माण का कार्य करवाया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुडोगी गांव के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया डामरीकरण न होने से सड़क धूल तथा बारिश में कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों का फिसलने के साथ दुर्घटना की आंशका बनी रहती थी।
गांव के अधिकांश बच्चे जिला मुख्यालय स्थित विद्यालयों में पढ़ाई लिए आते हैं। साथ ही रोजमर्रा का सामान लेने के लिए ग्रामीण भी नई टिहरी बाजार आते हैं। चवालखेत जिला मुख्यालय से सटा होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। यहां चंबा, सुरकंडा, चंद्रबदनी मंदिर, हिमालय की चोटियों के सुंदर दृश्य दिखाई देता है।
मुख्यालय निवासरत अधिकारी, कर्मचारी सुबह-शाम चवालखेत और भोनाबागी सड़क पर पैदल ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। ग्रामीण लंबे समय सड़क के सुधारीकरण की मांग करते आ रहे थे। डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में होमस्टे आदि का कार्य शुरू करने की मद्द मिलेगी साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में चवालखेत पर्यटन क्षेत्र में और विकसित होगा।
चवालखेत-भोनाबागी सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में ठेकेदार की ओर से सड़क की चौड़ाई, स्कपर, सबग्रेट आदि कार्य किए जाने है। जिसके बाद डामरीकरण कार्य होगा। अगले दो से तीन माह में डामरीकरण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
राजविंद्र सिंह बघेल, ईई, लोनिवि चंबा।