भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कर्मचारी यूनियन के पूर्व नेता योगेंद्र नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य चतर सिंह चौहान और गजेंद्र सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को गुजिया और मिठाई खिलाकर होली उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर दायित्वधारी बेबी असवाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर पंवार, भंडल अध्यक्ष विजय कठैत, देवेंद्र बेलवाल, रविंद्र सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, शीशराम थपलियाल, अबरार अहमद, नरेश नेगी, असगर अली, विनायक उनियाल, संदीप भट्ट, मनीष राणा आदि मौजूद थे। संवाद