फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नेता प्रतिपक्ष के बयानों की भाजपाइयों ने की निंदा

Tue, 13 Oct 2026 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल व पूर्व सेनाध्यक्ष बिपिन रावत पर दिए गए बयानों की भाजपाइयों ने निंदा की है। विधायक किशोर उपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को देश और एनएसए डोभाल से माफी मांगनी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में विधायक उपाध्यक्ष ने कहा कि एनएसए डोभाल और पूर्व सेनाध्यक्ष रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। गत 12 वर्षेां में डोभाल ने पूरी निष्ठा के साथ देश हित में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा में भी एनएसए डोभाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, ऐसे लोगों का हमेशा सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल ने निजी स्वार्थों के चलते दोनों लोगों के प्रति अपमानजनक शब्द कहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर हमला किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री बलवंत रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा, राजेंद्र डोभाल, अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें