फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भाजपा अनुशासित पार्टी, निकाय चुनाव में एकजुट होकर करेंगे काम

Thu, 26 Dec 2024 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद ने चाका-पोखरी का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
विज्ञापन

नई टिहरी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने नरेंद्रनगर विधानसभा में पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में स्थित चाका-पोखरी और गजा का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोस चुनाव की तरह ही इस निकाय चुनाव में भी एक जुटता का परिचय देकर पार्टी उम्मीदवार को जिताने का काम करेंगे।
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद बलूनी पहली बार नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लसेर, चाका, पोखरी और गजा पहुंचे। क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को सर्वाधिक मत मिले हैं। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद वे गजा आएंगे। उस दौरान क्षेत्र की जो भी समस्या होगी उसका हर संभव निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नलिन भट्ट, मीना खाती, चतर सिंह, गजेंद्र खाती, राजेंद्र सिंह खाती, घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी, वीर सिंह असवाल, विजय राम उनियाल, दीवान सिंह खंडवाल, विलेंदर सिंह असवाल, महावीर सिंह असवाल, आशीष चौहान, शैलेंद्र सिंह चौहान, पाना देवी, आनंद सिंह खाती और विक्रम सिंह खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें