फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार : लटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि युवाओं के बल पर आगामी 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार के चुनाव में अबकी बार युवा सरकार, युवा सरकार 60 पार का नारा प्रमुख होगा। कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में बाइक से युवा जनादेश आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

रविवार को भाजयुमो की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष लटवाल का युवाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के 11 हजार 235 बूथों पर युवा मोर्चा की बूथों में कमेटियां गठित की जाएंगी। प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री के बनते ही युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उपनल, गेस्ट टीचर आदि के हित में कई निर्णय लिए जा रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नीरज पंत, प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली, जिला महामंत्री मनीष राणा और नरेश पंवार आदि मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने युवा मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही प्रदेशभर में जनादेश आशीर्वाद बाइक यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें