चंबा ब्लॉक के सारज्यूला पट्टी के पाटा में निर्मित नृसिंह देवता के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं से लेकर जनप्रतिनिधियों में नृसिंह देवता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
पाटा गांव में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निर्मित भव्य नृसिंह देवता मंदिर में रविवार को प्राण प्रतिष्ठा की गई। पुरोहितों ने ग्रामीणों से हवन यज्ञ में आहुति करवाकर खुशहाली की कामना की। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नरसिंग देवता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर तिलकराम चमोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, रागिनी भट्ट, गोपाल चमोली, कुशलानंद भट्ट, धर्म सिंह रावत, दिनेश चमोली, कुलानंद चमोली, किशोरी लाल चमोली, गजेंद्र चौहान, हरि सिंह पुंडीर, भूपेंद्र चौहान, राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद थे।