फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर लगाया योजनाएं बंद करने का आरोप

विज्ञापन
ई टिहरी के ढुंग गडवाली में कांग्रेस की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
रजाखेत कांग्रेस कमेटी की बैठक में राज्य और केंद्र सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया गया। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की थी, लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद योजनाएं बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

ढुंगमंदार बड़वाली में ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस की रीति नीतियों की जानकारी दी गई। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। साथ ही कई ऐसे कार्य थे, जिन पर काम शुरू करवा दिए गए थे। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं और कांग्रेस की रीति नीतियों को जनता के बीच पहुंचाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर भिलंगना के पूर्व धनी लाल शाह, कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष डा. प्रकाश चंद्र, विजयपाल रावत, दिनेश कुमार, सूरत सजवाण, सतपन बगियाल, भागवत प्रसाद,किशोरी लाल, मोहन सिंह, जोत सिंह, विनोद बगियाल, मकान सिंह, सूरत सिंह, विजय पंवार, प्रमोद सिंह, पूर्णानंद मुरीरा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें