टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 76वें बलिदान दिवस पर जिलेभर के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके त्याग और बलिदान को याद किया। नई टिहरी, चंबा, लंबगांव, घनसाली, नरेंद्रनगर, नैनबाग, थत्यूड़, कंडीसौड़ में लोगों ने पौध रोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ने अगले वर्ष से विवि के स्नातक पाठ्यक्रम में श्रीदेव सुमन की जीवनी को शामिल करने की घोषणा की।
टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, डीएम मंगेश घिल्डियाल, सीडीओ अभिषेक रूहेला, एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने सुमन स्मारक में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण। जिला कारागार परिसर में पौधरोपण किया। कहा कि श्रीदेव सुमन ने 84 दिन की भूखहड़ताल कर लोकशाही की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, उससे प्रेरित होकर युवाओं को अपने क्षेत्र के विकास को आगे आकर कार्य करना होगा।
सुमन के पैतृक गांव जौल में श्रीदेव सुमन विवि और कांग्रेस कमेटी की पहल पर पौध रोपण किया गया। शहीद स्मारक में श्रीदेव सुमन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में विवि श्रीदेव सुमन की जीवनी को शामिल करेगा। इस मौके पर पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, मस्तराम बडोनी, अनिल बडोनी, राजेंद्र डोभाल, देवेंद्र नौडियाल, शक्ति जोशी, अनिल बडोनी, विनोद बडोनी, पदम गुसाईं, रवि गुसाईं उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भी पौध रोपण किया।
मरीजों को बांटे फल
नई टिहरी/चंबा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आमसेरा में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, अरण्य रंजन, सीता भंडारी, मंजू बहुगुणा, होटल मैनेजमेंट संस्थान नई टिहरी में निदेशक डा. यशपाल नेगी, प्रदीप नेगी, जसवंत जयाड़ा, अभिषेक चौहान, अमर कठैत, अरुणजीत चौहान, लंबगांव महाविद्यालय में प्राचार्य डा. हितेश जोशी, डा. भरत राणा, विपिन शर्मा, एके पांडेय, नगर पालिका टिहरी की ओर से के. ब्लॉक में सफाई निरीक्षक प्रीतम नेगी, शिव सिंह सजवाण, परमेंद्र राणा, रवि रावत ने पौधरोपण किया। नरेंद्रनगर में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय में रोगियों को फल बांटे। इस मौके पर सीएमएस डा. अनिल नेगी, हिमांशु बिजल्वाण, दुर्गा राणा, राजेंद्र राणा, रमेश उनियाल, मनवीर नेगी मौजूद रहे।
‘वीर सपूत श्रीदेव सुमन’ चित्रगीत का विमोचन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर बाल कलाकार ऋषभ गुसाईं के चित्रगीत ‘वीर सपूत श्रीदेव सुमन’ का विमोचन किया गया। गीत को लोक गायक रवि गुसाईं के ऑफिशियल यू-ट्यूब पर लांच किया गया। इस मौके पर पहाड़ी फिल्म्स के बैनरतले ‘अमर शहीद श्रीदेव सुमन’ गढ़वाली फिल्म का शुभ मुहूर्त भी किया गया। जौल गांव में विवि के कुलपति डा.पीपी ध्यानी, पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने गीत का विमोचन किया। कहा कि गीत में सुमन जी के संघर्षों को बखूबी उकेरा गया है। इस मौके पर निर्देशक पदम गुसाईं, लोक गायक रवि गुसांई, मनेरगा लोकपाल जेपी नौटियाल, कवि सोमवारी लाल सकलानी, अनिल बड़ोनी मौजूद रहे।
पौधरोपण, सम्मान समारोह कार्यक्रम किया स्थगित
उत्तरकाशी। श्रीदेव सुमन साहित्य एवं कला स्मृति मंच की ओर से हनुमान चौक स्थित अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष नागेंद्र थपलियाल, शैलेंद्र नौटियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, उमेश बहुगुणा, प्रताप पोखरियाल, रविंद्र नौटियाल, डा. कुसुम आदि मौजूद रहे। मंच ने कोरोना महामारी को देखते हुए पौधरोपण, सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित कर दिए। पीजी कालेज उत्तरकाशी में प्रभारी प्राचार्य प्रो. वसंतिका कश्यप, डा. दिवाकर बौद्ध, डा. आकाश मिश्र, डा. एमपीएस परमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इधर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय में वक्ताओं ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के संघर्षों को याद किया और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर विष्णुपाल रावत, संतोष सेमवाल, जेठूलाल भारती, प्रभुदत्त भट्ट, पवन सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, कृष्णानंद बडोनी, जसपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो