फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह रावत

Thu, 29 Jan 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय देव और अरविंद महामंत्री, बलवंत मीडिया प्रभारी बने
विज्ञापन

नई टिहरी। न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें भूपेंद्र सिंह रावत निर्विरोध प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और दो संगठन मंत्री सहित बलवंत रावत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
प्रधान संगठन की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के बाद चुनाव संपन्न कराए गए जिसमें कुठ्ठा के प्रधान भूपेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। भैंसवाड़ा की प्रधान ममता भट्ट, रणाकोट के भगवान सिंह, झल्ड की प्रधान कुसुम पंवार और तिनवाल गांव के प्रधान कृपाल सिंह राणा उपाध्यक्ष बने। न्यूली के प्रधान संजय देव डंगवाल और रौलाकोट के प्रधान अरविंद नौटियाल महामंत्री बने। पयालगांव की प्रधान रजनी गुसाईं, पैंडुला के कुलदीप सिंह मियां, इंडर के सुनील बिष्ट और आली के प्रधान विकास पंत मंत्री बने। कोटालगांव के प्रधान जयवीर सिंह सजवाण कोषाध्यक्ष, गैरी राजपूतों के भाग सिंह नेगी, बेरगणी के युद्धवीर सिंह रावत, सिलोगी के सत्यपाल सिंह गुसाईं और मंगसू के प्रधान मनीष दंगवाण प्रवक्ता बने। चपोली के प्रधान विक्रम सिंह पंवार और कफोलगांव के प्रधान राजेंद्र मंद्रवाल संगठन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखोलगांव के प्रधान बलवंत सिंह रावत जिला मीडिया प्रभारी और जौलंगी के प्रधान रोबिन सिंह राणा सोसल मीडिया प्रभारी,पठवाड़ा की प्रधान यशोदा देवी और डांग तल्ला के प्रधान अभिषेक कठैत प्रचार मंत्री चुने गए। जाखणी के प्रधान जयेंद्र सेमवाल प्रदेश कार्यकारिणी और गोरसाली चौरास के प्रधान व पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव भट्ट को संगठन का संरक्षक के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें