फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिमलेत में दो हफ्ते से बिजली गुल

विज्ञापन
बिजली - फोटो : file photo
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भिमलेत के 80 परिवार दो सप्ताह से ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। विद्युत ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने की शिकायत के बावजूद महकमे ने उसे दुरुस्त नहीं किया, जिससे लोगों को छिल्ले और लैंप के सहारे रात काटनी पड़ रही है। इतना ही नहीं बोर्ड परीक्षार्थियों को पेपरों की तैयारी करने में भी दिक्कत आ रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


करीब पखवाड़ेभर पहले भिलंगना की आरगढ़ पट्टी के भिमलेत गांव के पास विभाग की ओर से लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसे विभाग आज तक बदल नहीं पाया है।

ग्रामीणों ने गांव में शीघ्र बिजली की बहाली नहीं होने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इन दिनों गांवों के आसपास गुलदार का भय होने से ग्रामीणों का शाम होते ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


प्रधान विनोद कुमार, हरीभजन शाह, लक्ष्मी प्रसाद, नत्थी सिंह चौहान, बचन सिंह आदि का कहना है कि शिकायत के बावजूद विभाग समाधान में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। उन्होंने जल्द समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, विद्युत उपखंड अधिकारी छेदी लाल का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर फुंका है, नया मंगाया गया है। बदलने में दो दिन का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें