लंबगांव (टिहरी)। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने प्रतापनगर ब्लॉक के दूरस्थ रेका गांव के बेजाभागी, किमखेत और मुखमाल गांव के चाका को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि रेका गांव जिले का सबसे दूर का गांव है। बेजाभागी और किमखेत रेका से आठ से दस किमी दूरी पर स्थित है। हर छोटे-छोटे काम के लिए बेजाभागी और किमखेत के लोगों को रेका गांव आना जाना पड़ता है। बेजाभागी व किमखेत में लगभग 50 परिवार निवासरत हैं जिनकी आबादी 300 के लगभग है।
इसी तरह ग्राम पंचायत मुखमाल गांव की आबादी 1500 के लगभग है। उप गांव चाका तोक में 60 परिवार निवासरत हैं जिनकी जनसंख्या तीन सौ के लगभग है। उन्हें मुखमाल गांव आनेजाने में लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। गांव के बच्चों को कक्षा छह में प्रवेश के लिए राजकीय इंटर कॉलेज धोंत्री जाना पड़ता है। संवाद