फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: परियोजना के कारण उड़ रही धूल की समस्या उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने आयोजित की बैठक में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं
विज्ञापन

नई टिहरी। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत मंगसू, मढ़ी और थापली गांव के लोगों ने परियोजना के कारण उड़ रही धूल की समस्या उठाई।
डीएम ने एसडीएम कीर्तिनगर और जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था जीवीके को ग्राम पंचायत मंगसू, मढ़ी, थापली में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की नहर के दोनों तरफ की भूमि का जल्द सीमांकन कर सीसी रोड बनाने को कहा। ताकि स्थानीय लोगों को धूल मिट्टी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों से चौरास क्षेत्र के प्रभावित गांवों में अधिग्रहण की गई भूमिधरों को मुआवजा देने की जानकारी ली। जीवीके कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना निर्माण के लिए जिनकी भी भूमि अधिग्रहण की गई उन सभी पात्र परिवारों को मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने मुआवजा भुगतान संबंधी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। पथ प्रकाश के लिए मलेथा और लक्ष्मोली में सोलर लाइट लगाने को कहा है।
विज्ञापन

ग्वाड़ गांव में सिंचाई नहर और जखंड में स्टेडियम निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में एसडीएम सोनिया पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, ईई जल संस्थान नरेश पाल, जीवीके कंपनी संतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें