बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार सुबह चार बजे बाईपास मार्ग पर बंद हो गया, जिससे यहां कई वाहन फंस गए। सड़क बंद होने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची जेसीबी ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। इस बीच छोटे वाहनों को वाया पीटीसी से भेजा गया। करीब साढ़े छह बजे मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। बारिश के कारण पहाड़ से पत्थर गिरने से कुम्हारखेड़ा के लोगों ने रतजगा किया। विनोद कुमार, जगतंभ और अमित सैनी ने बताया कि रातभर बारिश रहने से बस्ती के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिससे कई परिवार दहशत में हैं। भयभीत लोगों को रतजगा करना पड़ा। उन्होंने एनएच और बीआरओ से पहाड़ी का स्थायी ट्रीटमेंट कराने की मांग की। ब्यूरो