फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने एसडीएम को लौटाया बैरंग

Tue, 30 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार संघ का पीडब्लूडी कार्यालय पर छोटी निविदाओं के बाबत तालाबंदी और धरना- प्रदर्शन मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान वार्ता के लिए धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम को ठेकेदारों ने बैरंग लौटा दिया। उन्होंने मामले में बुधवार तक ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ठेकेदार संघ बड़ी निविदाओं को छोटी करने की एक सूत्री मांग को लेकर पांच दिन से आंदोलित हैं। इस दौरान अनिश्चितकालीन तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कहा कि हाल ही में विभाग द्वारा जो निविदाएं निकाली गई हैं, वह बड़ी हैं जिससे स्थानीय ठेकेदारों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।

इस दौरान घुमेटीधार में वार्ता के लिए पहुंचे एसडीएम विनोद कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ठेकेदारों ने घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला ने समर्थन किया और मांग को जायज ठहराया।
विज्ञापन


इस मौके पर रविंद्र बिष्ट, कपिल बडोनी, लोकेंद्र रावत, मुनेंद्र बडोनी, शीशम रावत, सरोप सिंह पंवार, धन सिंह रावत, सोबत सिंह कठैत, कमल सिंह पोखरियाल, सुरेश गिरि, प्यार सिंह बिष्ट, सूरत सिंह पंवार, लक्ष्मी प्रसाद जोशी आदि ठेकेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें