विकासखंड भिलंगना के लोदस गांव में भालू ने हमलाकर एक महिला को घायल कर दिया है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बुधवार को लोदस गांव की फगणी देवी (50) पत्नी चंदन सिंह झिरवाण गांव के पास सुबह दस बजे के करीब खेतों में काम करने के लिए गई थी कि अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया।
भालू ने हमले के कारण महिला के कान और सिर पर गहरे घाव कर दिए। परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विलेश्वर लाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जेष्ठ प्रमुख पूरब सिंह पंवार ने बताया कि क्षेत्र में भालू के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से वन विभाग की टीम क्षेत्र में तैनात करने और घायल महिला को मुआवजा देने की मांग की है।