ऋषिकेश से पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की अस्थि कलश नई टिहरी ठक्कर बापा छात्रावास पहुंचने पर जिले के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्व.बहुगुणा की स्मृति में छात्रावास परिसर में फलदार पौधे रोपे गए।
हिमालय बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता समीर रतूड़ी स्व. बहुगुणा की अस्थि कलश लेकर ठक्कर बापा छात्रावास पहुंचे। इस दौरान उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, अधिवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, शिक्षक सीपी भद्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मुशरर्फ अली आदि उपस्थित रहे।
रतूड़ी ने बताया कि सोमवार (आज) अस्थि कलश को स्व. बहुगुणा की कर्म स्थली घनसाली के सिल्यारा आश्रम में आम जनता के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। 25 मई को शहीद श्रीदेव सुमन के जन्मदिवस पर देवप्रयाग संगम से अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएगी।