पर्यटन विभाग की ओर से मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ का पहला दल बदरीनाथ के लिए रवाना हुआ। भिलंगना के ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने घुत्तू से 37 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर बदरीनाथ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख गुनसोला ने कहा कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना शुरू कर बेहतर प्रयास किया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह गुसाईं, प्रशांत जोशी, भजन रावत, विजय उनियाल, समन सिंह, अमर देव तिवाड़ी, सुंदरलाल उनियाल, हरीश रावत आदि मौजूद थे।