फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बाल विवाह रोकने को आयोजित की जागरूकता गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति योजना की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रमेश डंगवाल ने छात्राओं को बाल विवाह के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। बाल विवाह करने से मानसिक, शारीरिक और शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस दौरान विकास शाह ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। प्रधानाध्यापक श्वेता भद्री ने भी बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। इस मौके पर बाल विकास विभाग के सौरभ रावत, रजनी लखेड़ा, उमा पंवार, मनीषा सकलानी, सचिन गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की आपत्ति का निराकरण 19 और 20 को

नई टिहरी। जिला कमांडेंट होमगार्ड विजयपाल ने बताया कि टिहरी जिले की होमगार्ड सीधी भर्ती परीक्षा में वर्ष 2026 में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि भर्ती का परीक्षा परिणाम और प्राप्तांकों के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई शंका, संदेह या आपत्ति है, तो उसके निराकरण के लिए वह 19 और 20 नवम्बर की सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड नरेंद्रनगर में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के समाधान के लिए अपने मूल शैक्षिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि और समय पर कार्यालय में उपस्थित होना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें