नई टिहरी। जनगणना के सफल संचालन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष स्वगणना प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ व नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल ने मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को स्वीप की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
सीडीओ व नोडल अधिकारी स्वगणना ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य अधिकारी-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत स्वगणना सुनिश्चित करना है। मास्टर ट्रेनर व जिला समन्वयक पंकज सिंह, मास्टर ट्रेनर जनगणना व जिला पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा खान और अपर सांख्यिकीय अधिकारी व मास्टर ट्रेनर जनगणना धारा सिंह ने स्वगणना और जनगणना संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद