शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 11वीं फिल्ड रेजीमेंट की टुकड़ी ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
युद्ध स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट का सम्मानित किया। जिलाधिकारी इंदुधर बौडाई ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि यदि वहां पर कोई भी शहीद परिजन, पूर्व सैनिक समस्याओं को लेकर आते हैं, तो उसका संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना चाहिए।
पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि बौराड़ी में पालिका एवं जिला पंचायत के समीप भूमि खाली पड़ी है, जिस पर युद्ध स्मारक बनाया जाए। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दीपक खंडूड़ी, पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंदर सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, सीएमओ डा. अर्जुन सेंगर, कैप्टन चेतनवीर, कुशला नंद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल, ज्योति भट्ट आदि मौजूद थे।
इन्हें किया सम्मानित
शहीद शिव सिंह की पत्नी सुनीता देवी, दिनेश दत्त बहुगुणा की पत्नी सुधा बहुगुणा, विरेंद्र लाल की माता लक्ष्मी देवी, पिता झाबरु लाल, उदय सिंह की पत्नी सोना देवी, गब्बर सिंह की पत्नी कौशल्या देवी, कुंवर सिंह की पत्नी अनिता देवी, ज्योति प्रसाद की पत्नी पूर्णा देवी और कारगिल युद्ध के दौरान तैनात रहे पूर्व सैनिक अतर सिंह नेगी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।