फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा अथर्व

Sat, 21 Nov 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोनई टिहरी। भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल नई टिहरी के छात्र अथर्व परमार का चयन राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह नौ से 13 जनवरी तक मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। अथर्व लगातार तीन वर्षों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष स्कूल के 12 छात्रों ने विभिन्न राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग में अथर्व परमार और हिमांशु जोशी, अंडर-17 में प्रतीक शुक्ला, पीयूष रावत, अक्षित, शिवानी और वंदना तथा अंडर-19 में खुशबू रावत शामिल हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुमित लिंगवाल और क्रिकेट में अभिषेक रावत, अक्षत रावत तथा अर्जुन कठैत का चयन हुआ है। विद्यालय की प्रबंधक विनीता बिष्ट, महेंद्र मल्ल और प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डंगवाल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने इसका श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका विनीता नेगी के मार्गदर्शन को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें