फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव से पहले भाजपा में बगावत के सुर

Tue, 18 Oct 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने को अनुशासित पार्टी बताने वाली भाजपा में विधानसभा चुनाव से पहले बगावत के सुर शुरू हो गए हैं। भाजपा से जुड़े जाखणीधार के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पार्टी के ब्लाक प्रमुख को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल के खिलाफ भाजपा से जुड़े ज्येष्ठ, कनिष्ठ समेत 23 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हटाने का नोटिस देकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। 24 अक्तूबर को विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथि तय की गई है। हालांकि अब भाजपा ने अपने सदस्यों को विश्वास प्रस्ताव में हिस्सा नहीं लेने के निर्देश जारी कर दिया है।

जाखणीधार कुल 38 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिनमें से ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख सहित 23 क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा के हैं। जबकि अन्य कांग्रेस एवं निर्दलीय हैं। ब्लाक प्रमुख ओबीसी के लिए आरक्षित हैं, जिस पर बेबी असवाल काबिज हैं।
विज्ञापन


अब जाखणीधार ब्लाक की ढुुंगमंदार व धारमंडल पट्टी ओबीसी में शामिल हो चुकी है, जिसको देखते हुए कई लोग प्रमुख बनने का सपना देख रहे हैं। इसी के चलते भाजपा के 18, कांग्रेस, निर्दलीय समेत कुल 27 सदस्यों ने दो अक्तूबर को सीडीओ को प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का नोटिस दिया था। पंचायत राज विभाग ने 24 अक्तूबर को सत्र आहूत कर प्रमुख को विश्वास मत हासिल करने को कहा है। अविश्वास की मुहिम में भाजपा का एक बड़ा धड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मोहरा बनाकर पार्टी को  ही कमजोर करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन
भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय नेगी ने विज्ञप्ति जारी कर 24 अक्तूबर को क्षेत्र पंचायत जाखणीधार के अविश्वास पर होने वाले फ्लोर टेस्ट से पार्टी संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शामिल नहीं होने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल के निर्देश पर इस शक्ति प्रदर्शन में सभी सदस्यों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल के साथ खड़े रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें