फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नरेंद्रनगर की दो सड़कों के डामरीकरण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दो मोटर मार्गों के डामरीकरण को स्वीकृति मिली है। इन मोटर मार्गों का डामरीकरण होने से एक हजार से अधिक की आबादी को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




नरेंद्रनगर के कुंजापुरी-पटेर और कोल-कोडारना मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिली है। दोनों मार्ग एक-एक किमी लंबे हैं जिनके लिए कुल एक करोड़ 55 लाख 29 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि राज्य योजना के तहत दोनों मोटर मार्गों का डामरीकरण किया जाना है। बताया कि इन गांवों के लोग लंबे समय से सड़क डामरीकरण करने की मांग करते थे जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क डामरीकरण करने की घोषणा की थी।

एक किमी लंबे कुंजापुरी-पेटर मोटर मार्ग के लिए 79 लाख 73 हजार और इतनी ही लंबाई के कोल-कोडारना मार्ग के लिए 75 लाख 56 हजार के सापेक्ष 10-10 हजार रुपये की टोकन मनी जारी की गई है। क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों को सड़क से जोड़ दिया है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डीपीआर के अनुसार मोटर मार्गों का डामरीकरण कर जनता को यातायात सुविधा का लाभ दें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें