स्थानीय निवासी व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मोहित सिंह ने सड़क पर बिछाए गए डामर के जल्द उखड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने नगर पालिका से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों धारा रोड और तहसील रोड पर डामर बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को सड़क पर सील कोट का कार्य कराया जाएगा।