फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पांडव लीला मंच में कलाकारों ने किया शानदार मंचन

Mon, 07 Oct 2024 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक के पिपलोगी ग्राम पंचायत में स्थित मां ज्वाल्पा देवी मंदिर परिसर में चल रही पांडव लीला का मंचन किया गया। पांडव लीला देखने पहुंच रहे लोग मां ज्वाल्पा देवी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पिपलोगी में चलने वाले नौ दिवसीय पांडव लीला मंचन के चौथे दिन रविवार रात को पांडव लीला मंचन में कलाकारों ने शानदार मंचन किया। पांडव लीला समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान प्रियंका देवी ने बताया कि पिपलोगी गांव में कई दशकों से प्रत्येक तीसरे वर्ष पांडव लीला के मंचन का भव्य आयोजन होता है। राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार ने कहा कि पांडव लीला हमें अधर्म पर धर्म के विजय का रास्ता दिखाती है। पांडव लीला मंचन के दौरान बीच-बीच में हास्य कलाकार हिमांशु और जगदीप ने गढ़वाली चुटकुलों से दशकों को खूब गुदगुदाया।
इस मौके पर कृष्णा सेमवाल, बुद्धि सिंह बिष्ट,पिंगला देवी, महिला मंगल अध्यक्ष गीता बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, फूल सिंह, दयाल सिंह बिष्ट, सत्ये सिंह, बलबीर सिंह , धनपाल बिष्ट महेश रावत, स्मिता राणा, बबीता बिष्ट, नीलम आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें