हस्त शिल्प सेवा केंद्र देहरादून की ओर से आयोजित चौपाल में लुप्त हो रहे हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
नगर क्षेत्र में आयोजित गोष्ठी में हस्त शिल्पियों, कारीगरों और स्थानीय लोगों का हस्तशिल्प विभाग की योजनाओं के लाभ लेने हेतु पंजीकरण करवाए। हिमालय ज्ञान विज्ञान संस्थान के सत्यप्रकाश डौडिंया ने मानव संसाधन विकास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम मुद्रा लोन, राज्य एवं राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार, शिल्प विपणन सहायता केंद्र, आंबेडकर हस्तशिल्प योजना की जानकारी दी। भिलंगना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनी लाल शाह ने कहा कि सरकार योजनाएं तो शुरू करती है, लेकिन धरातल पर काम करने वालों को जानकारी न होने के कारण लाभ नहीं उठा पाते हैं। इस मौके पर सभासद रीमा देवी, ओमप्रकाश भुजवाण, डा. प्रकाश चंद्र, सोहन लाल परोपकारी, संता लाल, देवचंद, धनवीर, रोशन, विक्रम, जसपाल जस्सी देवी आदि मौजूद थे।