फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त कर अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करें

Sat, 16 May 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मई तक मांग पूरी नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को मसूरी और देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लाेगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि 31 मई 2026 तक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोगों को आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।

थत्यूड़ से जिला मुख्यालय डीएम से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जौनपुर के लोगों को सीएचसी थत्यूड़ से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधा नहीं होने के कारण अस्पताल सफेद हाथी साबित हो रहा है। अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीन भी हटा दी गई है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 40 किमी दूर मसूरी और 75 किमी दूर देहरादून जाना पड़ रहा है जबकि गर्भवती महिलाओं के लिए लंबा सफर जोखिमभरा हो सकता है। थत्यूड़ से ढ़ाणा अस्पताल रोड भी खस्ताहाल है। उन्होंने कहा कि 31 मई मक सीएचसी थत्यूड़ में शीघ्र ही हड्डीरोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड सेवा, आपातकालीन सेवा, अस्पताल में प्रसव सेवा और पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों मं अमित बडियाडी,क्षेपंस अनीष कुमार और अर्जुन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें