फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अगस्त तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते प्रवेश परीक्षा न होने के कारण को औद्यानिकी एवं वानिकी विवि मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश देगा। बताया कि बीएससी, एमएसी और पीएचडी में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल, कॉलेज बंद होने के कारण विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं भी नहीं हो रही है। ऐसे में अब औद्यानिकी एवं वानिकी विव्रि की विद्या परिषद ने पीएचडी, एमएससी और बीएससी प्रथम वर्ष में छात्रों को मेरिट के आधार पर प्रवेश देने का निर्णय लिया है। प्रो. अजित कुमार कर्नाटक के निर्देश पर परीक्षा समन्वयक प्रो. वीपी खंडूड़ी के मार्ग दर्शन में छात्रों को मेरिट से प्रवेश देने का फॉमूला भी तैयार किया गया है। प्रो. खंडूरी ने बताया कि पीएचडी में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर में प्राप्त प्राप्तांकों का 40, स्नातक का 25, इंटरमीडिएट का 20, हाईस्कूल का 15 प्रतिशत, एमएससी के लिए स्नातक में प्राप्त प्राप्तांकों का 40 प्रतिशत, इंटरमीडिएट 35, हाईस्कूल का 25 प्रतिशत और बीएससी के लिए इंटरमीडिएट का 60, हाईस्कूल के 40 प्रतिशत अंकों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। बताया कि प्रवेश हेतु 31 अगस्त ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें