घर से ही सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग कर देने के अभियान के दूसरे दिन बौराड़ी क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया।
मंगलवार को भी डीएम मंगेश घिल्डियाल और पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने 7डी, 7बी, बौराड़ी स्डेडियम आदि इलाके में पहुंचकर लोगों को सेग्रीगेशन की जानकारी दी। इस मौके पर ईओ राजेंद्र सजवाण, सभासद विजय कठैत, उर्मिला राणा, सफाई निरीक्षक प्रीतम नेगी, शिव सिंह सजवाण, रामानंद भट्ट, डा. अजय वाली, बलवंत सिंह नेगी, अक्षित सजवाण मौजूद रहे। वहीं सफाई नायक सुशील, राजेंद्र कुमार, हरीश राज, राजेश, सुनील के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया। लंबगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी, ईओ यूडी तिवारी और घनसाली में नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण, ईओ कुलदीप नैथानी ने सेग्रीगेशन की जानकारी नागरिकों को देते हुए इसका पालन करने को कहा है।