फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में घटती छात्र संख्या पर पुरातन छात्रों ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में कॉलेज में घटती छात्र संख्या पर छात्र-छात्राओं ने चिंता जताई। महाविद्यालय की स्थापना से अब तक पासआउट होकर विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहे छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान करीब चार दशक बाद नई शिक्षा नीति और नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) के मध्यनजर पुरातन छात्र परिषद का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

पुरातन छात्र सम्मेलन का प्राचार्य प्रो. रेनु नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नई टिहरी महाविद्यालय प्रदेश के उन महाविद्यालयों में शामिल है, जहां पर 19 विषयों में पीजी कराई जाती है। यहां से निकले छात्र आज राजनीति, एसएससी, सेना, लॉ, शिक्षा आदि क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक डा. शालिनी रावत ने सम्मेलन के उद्देश्य, परिषद का प्रकार और भविष्यगामी गतिविधियों की जानकारी दी। पुरातन छात्र परिषद में देवेंद्र नौडियाल को अध्यक्ष, पंकज बरवाण को उपाध्यक्ष, संदीप भट्ट को कोषाध्यक्ष, रश्मि बिष्ट और तेज डोभाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। परिषद की पदेन सचिव डा. शालिनी रावत, हरीश मोहन नेगी को तकनीकी सलाहकार नामित किया। इस मौके पर डा. अरुणा पी सूत्राधर, डा. डीपीएस भंडारी, डा. कविता काला, डा. अरविंद मोहन पैन्यूली, डा. सुशील कगड़ियल, डा. कुलदीप रावत, डा. प्रीति शर्मा, डा. भारती जयसवाल, डा. निशांत भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें