फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की तैनाती के लिए कांग्रेसियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती करने, सड़कों का डामरीकरण और निर्माण करने की मांग को लेकर कांग्रेसी बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी बालगंगा तहसील मुख्यालय लाटा (चमियाला) में धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। छतियारा-खवाड़ा, थाती-मेड, थाती-तितरूणा सड़क का डामरीकरण करने, कंडारस्यू-स्यूरा मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों का काश्तकारों को मुआवजा भुगतान करने, अमरसर से पोणा बछणगांव तक सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। सरकार से कृषि ऋण वसूली पर रोक लगाने, बेरोजगारों को भत्ता देने, आउट सोर्सिंग के तहत नियुक्त कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। धरना देने वालों में पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, दिनेश लाल, आंनद व्यास, उदय सिंह नेगी, मकान लाल, संजय लाल शाह, दर्शन लाल, बर्फ लाल व विजयपाल राणा आदि बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें