फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में ही जवाब दे गई सौर ऊर्जा लालटेन

Mon, 26 Sep 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) की सौर ऊर्जा लालटेन दो माह में ही जवाब दे गई। अब तक विद्युतिकरण से वंचित जिले के सीमांत गांव मेड-मरवाड़ी के ग्रामीणों को मार्च 2016 में 27.63 लाख की लालटेन और स्ट्रीट लाइट निशुल्क बांटी गई थी। तब उसकी मियाद पांच से दस साल तक बताई गई, लेकिन लालटेन जल्द खराब हो गई।
विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक के मेंड और मरवाड़ी में बिजली नहीं है, जिससे ग्रामीण रात में उजाले के लिए पारंपरिक साधनों का ही उपयोग करते आ रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उरेडा ने वैकल्पिक ऊर्जा के तहत दोनों गांवों के 487 परिवारों को 10.43 लाख रुपये के सौर ऊर्जा लैंप और दोनों गांवों की चौराहों पर 17.20 लाख रुपये की लगभग 80 सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट बांटी गई थी। तब लालटेन की पांच साल और स्ट्रीट लाइट की 10 साल की वारंटी दी गई थी, लेकिन लालटेन दो माह भी नहीं चली।

मरवाड़ी की प्रधान लीला देवी और मेंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल सिंह राणा ने बताया कि 487 में से चार सौ से अधिक लालटेन दो माह में ही खराब हो गई थी। उरेडा के परियोजना अधिकारी विजय सिंह रावत का कहना है कि सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट और लैंप खराब हो गए हैं, तो कंपनी के साथ बात कर उन्हें ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें