बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दूरभाष नंबर प्रसारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्ययोजना के अनुसार पशुपाल विभाग पॉल्ट्री और वन विभाग वन्य प्रवासी पक्षियों की निरंतर निगरानी करें। आवश्यकता पड़ने पर सैंपल को डब्लूसीएन आईएचएसऐडी भोपाल भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में स्थित व्यवसायिक कुक्कुट पालकों, स्थानीय निकाय और कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी अधिकारियों, वैज्ञानिकों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। अन्य जिलों और राज्यों से सटे बॉर्डर पर स्थापित पुलिस चौकियों पर पुलिस विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल और हरियाणा आदि राज्यों से कुक्कुट और पक्षियों की मृत्यु की सूचना मिल रही है, वहां से आने वाले अंडे और पक्षियों को जिले में आने पर पूरी रोक लगाने का कहा है। डीएम ने कहा कि एविएन इन्फ्लूएंजा की संभावना होने पर स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें।