फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अल्प मानदेय से खुद कुपोषित हो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 20 Apr 2026 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर एक अप्रैल से कार्यबहिष्कार जारी
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार आंदोलन एक अप्रैल से लगातार जारी है। ब्लाॅक मुख्यालय स्थित बाल विकास विभाग कार्यालय परिसर में धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानदेय बढ़ाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से कार्यबहिष्कार आंदोलन में हैं लेकिन सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा।
बाल विकास विभाग में धरना स्थल पर हुई सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह काम के अनुरूप मानदेय बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी काम के बोझ तले दबाया जा रहा है लेकिन जब वह अपने हक मांगते हैं तो शासन-प्रशासन उन्हें गुमराह करने लगता है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक केंद्र का संचालन करना और उसके बाद उन्हें कई सारी विभागीय औपचारिकताएं ऑनलाइन पूरी करनी पड़ती है। दिनभर सरकार के काम में व्यस्त रहने के बाद मानदेय 300 रुपये दिया जा रहा है। इस अल्प राशि में इस महंगाई के दौर में उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में उन्हें कई बार ब्लॉक कार्यालय बुलाया जाता है लेकिन उसका भत्ता भी नहीं दिया जाता है। उन्हें ऐसी कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। संघ की अध्यक्ष सविता सेमवाल ने कहा कि जब सभी मांगें पूरी नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना देने वालों में उपाध्यक्ष सीता जोशी, विमला देवी, विजया देवी, मीना देवी, अशरुपी देवी, अंजु देवी, ललिता, हेमलता और रीना आदि शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें