फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी झील क्षेत्र में तीन चरणों में तैयार होगी रिंग रोड

Mon, 20 Apr 2026 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी के वित्तीय सहयोग से हो रिंग रोड कार्य
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी झील परिक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देन के उद्देश्य से एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। तीन चरणों में रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। पहले चरण में कोटी से डोबरा तक रिंग रोड का कार्य जारी है।

एडीबी के करीब 1300 करोड़ के वित्तीय सहयोग से टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण कार्य के साथ पर्यटन गतिविधियों बढ़ावा देन के लिए अन्य कार्य किए जाने है। प्रथम चरण में कोटी कालोनी से डोबरा पुल तक करीब 16 किलोमीटर रिंग रोड तैयार की जानी है। दूसरे चरण में डोबरा-चांठी पुल से मदन नेगी-पीपलडाली और आखिरी चरण में गडोलिया-टिपरी से कोटी तक रिंग रोड़ का कार्य होना है।
विज्ञापन

कोटी से डोबरा रिंग रोड़ में क्षेत्र के 9 गांवों के ग्रामीणों की भूमि और परिसंपत्तियों को अधिग्रहण किया गया है। रिंग रोड़ करीब 14 से 20 मीटर चौड़ी बनाई जानी है। पर्यटन की दृष्टि से रिंग रोड़ के किनारे फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, व्यू प्वाइंट आदि का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। मरोड़ा से डोबरा रिंग रोड़ के निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मलबा आने से स्थानीय लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव करने के साथ सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।
इस बाबत लोनिवि चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने कहा कि रिंग रोड़ के दायरे में आने वाले करीब 70 प्रतिशत काश्तकारों की परिसंपत्तियों का भुगतान किया जा चुका है। मरोड़ा से डोबरा तक करीब सात किलोमीटर हिस्से की कटिंग कार्य पूरा होने के बाद सड़क की सुरक्षा दीवार का कार्य शुरु किया गया है।
विज्ञापन

मरोड़ से जाख तक पहाड़ी कटिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद इस पर भी सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। जाख गांव से कोटी तक सड़क कटिंग का कार्य कुछ दिनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। वहीं धूल से बचाव के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी के नियमित छिड़काव के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें