फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ की एक झलक को दिनभर तरसे प्रशंसक

Sat, 31 Dec 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन व उनके साथ आईं पत्नी व सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी व टीना अंबानी शनिवार को तीसरे दिन भी होटल आनंदा में जमे रहे। उनका आज भी बाहर भ्रमण का कोई कार्यक्रम नहीं था। उधर सुपर स्टार अमिताभ की एक झलक पाने के लिए शनिवार को भी होटल के गेट के बाहर तीसरे दिन भी उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही, लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पत्नी जया और पारिवारिक मित्र उद्योगपति अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना के साथ नया साल मनाने उत्तराखंड के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में हैं। बावजूद इसके तीन दिन से यहां आए बच्चन का अभी तक आसपास भ्रमण का कोई कार्यक्रम नहीं बना, जिससे अपने चहेते फिल्म स्टार के प्रशंसकों मायूसी है।  

होटल सूत्रों के अनुसार शनिवार को उद्योगपति अनिल अंबानी व भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने गोल्फ का लुत्फ उठाया, जबकि सदी के महानायक अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन के साथ गुनगुनी धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन


उधर, नए साल पर होटल में जुटे मेहमानों के स्वागत के लिए प्रबंधन की ओर से दिल्ली के होली फेमिली बैंड ग्रुप का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया गया कि कार्यक्रम शनिवार देर रात होगा, जिसमें अंग्रेजी गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में गोवा के मुख्य गायक बूरोलिये अपाने तीन अन्य सहयोगियों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। होटल प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि रात 11.30 बजे से नववर्ष सेलिब्रेशन प्रोग्राम का काउंट डाउन शुरू होगा, जबकि रात 12 बजे से पहले आतिशबाजी कर जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें