फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के अमित ने पास की आईईएस परीक्षा

Thu, 01 Dec 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
अमित रावत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा में चंबा निवासी अमित रावत ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिभा के धनी अमित ने वर्ष 2014 व 16 में आयोजित ग्रेज्युएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) परीक्षा में भी पांचवीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन


चंबा ब्लॉक के ग्राम ठेलारी निवासी राजपाल सिंह रावत व सरला रावत के पुत्र अमित ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित आईईएस परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड से दूसरी रैंक हासिल की है। दो बहनों में सबसे छोटे भाई अमित ने नई टिहरी कान्वेंट स्कूल से इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

उसके बाद वे देहरादून डीआईटी से वर्ष 2009 से 2013 तक बीटेक की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 और 2016 में दो बार गेट की परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल की। इसके बाद उनका चयन हिंदुस्तान पेट्रोलियम में हुआ। इससे पहले 2015 में भी उन्होंने आईईएस की परीक्षा में 51वां स्थान प्राप्त किया, लेकिन इससे संतुष्ट न होकर इस वर्ष दूसरी बार आईईएस की परीक्षा दी। जिसमें उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


अमित ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी के दौरान तैयारी का समय नहीं मिला, तो नौकरी छोड़कर वे तैयारी में जुट गए थे। अमित के पिता प्राइवेट फाइनेंस में मैनेजर है, जबकि मां ग्रहणी है। सफलता के लिए उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षक के साथ ही मामा टीटी राणा को श्रेय दिया है। पर्यटन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै, प्रमुख आनंदी नेगी ने कहा कि युवाओं को अमित की सफलता से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें