फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 100 मीटर दौड़ में अमर और सिमरन ने मारी बाजी

Fri, 13 Feb 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरटी परिसर में शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


चंबा( टिहरी)। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो हुई। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अमन परमार और बालिका में सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी जीती।

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के खेल में परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. केसी पेटवाल ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ रोजगार और नौकरी की संभावना को आगे बढ़ती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, लग्न और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने को कहा। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता गोदियाल ने बताया कि 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ बालक वर्ग में आशीष गौड़, शेखर सिंह तथा बालिका वर्ग में गीता और प्रेरणा नेगी ने क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त किया। बॉल थ्रो बालक वर्ग में शुभम उनियाल, सागर रावत, सचिन उनियाल और बालिका वर्ग में तमन्ना धनाई, गीता,साक्षी काला ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की टीम विजेता और बीएड द्वितीय वर्ष उप विजेता रही। बालिका वर्ग में बीएड द्वितीय सेमेस्टर विजेता तथा चतुर्थ सेमेस्टर की टीम उप विजेता रही। वहीं इंडोर खेल प्रतियोगिता कैरम महिला वर्ग में निकिता विजेता, प्रेरणा नेगी उपविजेता रही। विजेताओं खिलाड़ियों और टीमों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. मनोज नौटियाल, डॉ. नीरज जोशी, डॉ. हेमराज, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अखिलेश गौतम, डॉ. देवम, डॉ. सुमन लता, गौरव तड़ियाल, आशुतोष मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें