फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: त्यूणी-मलेथा-मसूरी को जोड़ने के लिए वैकल्पिक सड़क निर्माण कार्य शुरू

Mon, 22 Sep 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
नैनबाग गस्ती बैंड में एनएच को जोड़ने के लिए शुरू किया गया वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य। स्रोत
विज्ञापन
गस्ती बैंड के पास एनएच के क्षतिग्रस्त होने वाहनों की आवाजाही पड़ी है ठप
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। त्यूणी-मलेथा-मसूरी हाईवे 707 ए पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। एनएच को जोड़ने के लिए वैकल्पिक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग पर एक सप्ताह में एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरु होने की उम्मीद है।

बीते 14 सितंबर को नैनबाग क्षेत्र में भारी बारिश होने से एनएच-707 ए गस्ती बैंड जीवन आश्रम के पास बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। एनएच के अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग बारबार एनएच की मरम्मत किए जाने तक वैकल्पिक सड़क निर्माण के मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

गत दिवस एनएच के अधिकारियों ने धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की देखरेख में एनएच को जोड़ने के लिए वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विधायक पंवार ने एनएच के अधिकारियों को तेज गति से सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने को कहा।
इस मौके पर एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, तहसीलदार निशांत कंबोज, थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सहायक अभियंता मनोज राठौर, राजस्व उप निरीक्षक डीएल मेहरा, ग्राम प्रधान जगत पंवार , श्वेता राणा, मीनाक्षी चौहान, टीकम चौहान, सिकंदर रौछेला, सीमा देवी, राजेश सजवाण, मुकेश पंवार, संदीप सजवाण, सागर तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



त्यूणी-मलेथा-मसूरी एनएच को जोड़ने के लिए भेडियाना गांव की जमीन पर वैकल्पिक सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। लगभग 13 सौ मीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण के पूरा हो जाने की उम्मीद है।

नवनीत पांडेय, अधिशासी अभियंता एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें