फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा एआई : डॉ. लिंगवाल

Tue, 17 Mar 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में कॅरियर काउंसलिंग सेल की पहल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक और उसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विजेंद्र लिंगवाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान समय की महत्वपूर्ण तकनीक है जो शिक्षा, रोजगार और शोध के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने छात्रों से क्षेत्र में रुचि लेकर अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। कॅरिअर काउंसलिंग सेल की प्रभारी डॉ. करुणा मिश्र जोशी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नई संभावनाएं तैयार कर रही है।
मुख्य वक्ता डॉ. अंचला नौटियाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कार्यप्रणाली और उसके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. शीला बिष्ट, डॉ. संगीता खड़वाल, डॉ. अखिल गुप्ता, डॉ. नीलम प्रहरी, डॉ. बिट्टू सिंह, डॉ. गुलनाज फातिमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें