थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के मुख्यालय थत्यूड़ के ढाणा खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब मुंगलोड़ी की पहल पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें अग्यारना की टीम विजेता रही।
ढाणा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अग्यारना और डिगोन की टीम के बीच खेला गया। डिगोन की टीम ने टॉस जीतकर अग्यारना की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। अग्यारना की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 92 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी डिगोन की टीम 10 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
अग्यारना की टीम 15 रन से मैच जीत गई। आशीष रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने टीम के लिए 25 रन और 1 विकेट लिया। मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य बीना रावत, प्रधान रामलाल थपलियाल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान विनीत लेखवार, लक्ष्मण दास, अर्जुन सिंह भंडारी, जगपाल सिंह, दिनेश भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, राहुल, मनमोहन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद