फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षो बाद जाख गांव को सड़क से जोड़ने का शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण अधर में लटका जाख-जसपुर-कुट्टा मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है, जिससे अब उम्मीद है कि एक माह के अंतर्गत मोटर पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जाख गांव को सड़क से जोड़ने के लिए करीब 2004 में जाख-जसपुर-कुट्टा 10 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। अब टिहरी विधायक डॉ. धन सिंह नेगी के प्रयास से लोनिवि ने ग्रामीणों का विवाद निपटा लिया है। सोमवार को विधायक नेगी ने डेढ़ किमी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 65 गांव को मार्ग से जोड़ दिया गया है। एक माह के अंदर मार्ग की कटिंग पूरी हो जाएगी। इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, लोनिवि के एई दीपक अग्रवाल, प्रधान मीरा देवी, अंकित सजवाण, विवेक भंडारी, मानेंद्र बिष्ट, महाजन पंवार आदि मौजूद थे। दूसरी ओर विधायक नेगी ने अपने आवास में बंगोली की प्रधान पिंकी उनियाल और पूर्व प्रधान राकेश उनियाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें