चंबा ब्लॉक के बागी के जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान ने डीएम को ज्ञापन देकर बुडोगी-श्रीकोट मोटर मार्ग निर्माण की जांच कराने की मांग की है। बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग ने मेरा गांव मेरी सड़क के तहत बुडोगी गांव के लिए सड़क बनाई थी, लेकिन सड़क की चौड़ाई मानक अनुरूप नहीं है। बैंड पर वाहन नहीं घूम पाते हैं। डामरीकरण में भी कच्चे पत्थरों का प्रयोग किया गया है, जिसके चलते डामरीकरण 10-15 दिन के अंदर ही उखड़ गया। उन्होंने से मार्ग निर्माण की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की।