फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लोगों को पार्टी से जोड़ने वाले बन सकेंगे सक्रिय सदस्य

विज्ञापन
नई टिहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि मिस कॉल के माध्यम से सदस्य बन रहे लोगों का सत्यापन कर उन्हें फार्म जमा करवाएं। बताया कि जो कार्यकर्ता 50 लोगों को सदस्य बनाएगा, वही सक्रिय सदस्य बनेगा। बताया कि 21 से 28 जुलाई तक प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर एक-एक बड़ा पदाधिकारी जाकर नए लोगों सदस्य बनाकर पार्टी की रीतिनीति से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की प्रगति और विस्तारों को प्रशिक्षण देने पहुंचे विकासनगर के पूर्व विधायक व प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि एक से पांच अगस्त तक विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी अपने-अपने मोर्चा से संबंधित लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगा। जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल और जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य एससी, एसटी और ओबीसी से जुड़े लोगों को भाजपा के साथ जोड़ना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री विनोद रतूड़ी, सदस्यता प्रमुख प्रभारी नत्थी सिंह नेगी, महिला जिलाध्यक्ष रेखा राणा, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, मनोज नकोटी, शोभनी धनोला, अबरार अहमद, भूपेंद्र चौहान, केदार बर्थवाल, प्रमोद बिष्ट, आनंद बिष्ट, नरेश नेगी, उदय रावत, सूर्यचंद चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें