फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों में कार्रवाई से खलबली

Thu, 11 Feb 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से 16 फरवरी से होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है। पुनर्वास विभाग और लोनिवि की ओर से नोटिस जारी होने के बाद कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
नगर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने 16 फरवरी से वृहद स्तर पर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

 अतिक्रमण को हटाने के लिए जनता की ओर से मिल रहे जन सहयोग के बाद लोनिवि की ओर से बीते शनिवार को 140 लोगों को और पुनर्वास विभाग की ओर से 15 लोगों के घर पर जाकर नोटिस थमाए गए हैं।

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुछ लोग खुद ही हरकत में आ गए है।

मॉडल हाउस और नई टिहरी-केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर एक व्यक्ति ने खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया है। इन लोगों को नजीर मानकर प्रशासन ने अन्य लोगों से भी अभियान शुरू होने से पहले अतिक्रमण ध्वस्त करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि जिन स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किया गया है। वहां-वहां पर लाल रंग से निशान लगा दिए गए है। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, यदि वे निर्धारित तिथि तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो 16 फरवरी से उन स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें