देहरादून से सोनप्रयाग जा रहे अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के हेलीकाप्टर को बुधवार को आपात्कालीन लैंडिंग करनी पड़ी। वह आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा के लिए वहां जा रहे थे।
विज्ञापन
देहरादून से बुधवार को शर्मा हेलीकाप्टर से सोनप्रयाग जा रहे थे। इस दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद सबेरे 11 बजे बीपुरम स्थित हेलीपैड में हेलीकाप्टर को आपात्कालीन उतारना पड़ा।