डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भैंतलाखाल में इंजीनियरों के साथ अभद्रता करने के मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
अपनी मांग के समर्थन में इंजीनियर्स ने कलक्ट्रेट में धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी देकर कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 24 जनवरी को अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता प्रतापनगर में लंबगांव-बिजपुर मोटर मार्ग का निरीक्षण करने गए थे।
लौटते समय भैंतलाखाल में कुछ लोगों ने उनके वाहन को रोककर अभद्रता कर गाली-गलौज की। कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्य बहिष्कार के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की हरकत होती रही तो भविष्य में सड़कों पर काम करना मुश्किल हो जाएगा। धरना देने वालों में संघ के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, एपी सिंह, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अरुण भंडारी, महामंत्री सीडी सैनी
महासंघ अध्यक्ष जगमोहन रावत, प्रांतीय सचिव उपेंद्र गोयल, वीरेंद्र गुसाईं, मनोज पंवार, ज्योति रावत, प्रवीन सक्सेना, समीक्षा शर्मा, नीलम शाह, ललित बिष्ट शामिल थे।